Get App

घर में कितना सोना रख सकते हैं? 500 ग्राम के नियम पर सुप्रीम कोर्ट ने दूर किया बड़ा भ्रम

आम तौर पर यह माना जाता है कि कोई विवाहित महिला 500 ग्राम से ज्यादा सोना नहीं रख सकती। लेकिन यह धारणा सही नहीं है। भारत में सोना रखने की ऐसी कोई कानूनी सीमा तय नहीं है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हाल में एक अहम फैसला दिया है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Nov 13, 2026 पर 11:39 AM
घर में कितना सोना रख सकते हैं? 500 ग्राम के नियम पर सुप्रीम कोर्ट ने दूर किया बड़ा भ्रम
भारत में किसी महिला के लिए 500 ग्राम सोना रखने की कोई अधिकतम कानूनी सीमा नहीं है।

भारत में शादीशुदा महिलाओं के लिए 500 ग्राम सोना रखने की सीमा को लेकर अक्सर भ्रम रहता है। माना जाता है कि कोई विवाहित महिला 500 ग्राम से ज्यादा सोना नहीं रख सकती। लेकिन यह धारणा सही नहीं है। भारत में सोना रखने की ऐसी कोई कानूनी सीमा तय नहीं है। 500 ग्राम का नियम दरअसल इनकम टैक्स विभाग की तलाशी के दौरान सोने के गहने जब्त नहीं करने से जुड़ा है।

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में अहम टिप्पणी की है। 2 नवंबर को बिहार सरकार बनाम फूलपरी कुमारी मामले में दिए गए आदेश में कोर्ट ने साफ किया कि सोने के गहनों की जब्ती से छूट के लिए तय मात्रा को आय से अधिक संपत्ति के मामले में सोने के स्रोत का सबूत नहीं माना जा सकता।

क्या है शादीशुदा महिलाओं के लिए 500 ग्राम सोने का नियम?

सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) ने 11 मई 1994 को इंस्ट्रक्शन नंबर 1916 जारी किया था। इसमें इनकम टैक्स विभाग की तलाशी के दौरान सोने के गहनों को जब्त करने के संबंध में दिशानिर्देश दिए गए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें