Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज बढ़त देखने को मिली। 13 नवंबर को चांदी की कीमतें ना केवल देश बल्कि विदेशों में भी महंगी हुई है। 13 नवंबर की सुबह चांदी 1,99,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। कल की जबरदस्त गिरावट के बाद आज 13 नवंबर को बाजार ओपन होते की चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज शुरुआती कारोबार में 0.59% बढ़कर यानी 1063 रुपये तेजी के साथ 1,79,787 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,78,724 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 1,80,190 रुपये किलो हो गई।