Get App

Gold Jewellery: 10 ग्राम की ज्वेलरी बनवाने पर कितना होगा खर्च, समझिए पूरा कैलकुलेशन

Gold Jewellery: सोने के ऊंचे दाम के बीच ज्वेलरी बनवाने का असली खर्च समझना जरूरी है। 10 ग्राम का हार और 5 ग्राम की अंगूठी बनवाने में मेकिंग चार्ज और GST मिलाकर कितना खर्च आएगा, जानिए पूरा कैलकुलेशन।

Suneel Kumarअपडेटेड Apr 16, 2026 पर 4:33 PM
Gold Jewellery: 10 ग्राम की ज्वेलरी बनवाने पर कितना होगा खर्च, समझिए पूरा कैलकुलेशन
दिल्ली में 16 अप्रैल को 24 कैरेट सोना ₹1,55,510 प्रति 10 ग्राम है।

Gold Jewellery: सोने का भाव काफी ऊंचे स्तर पर बना हुआ है। ऐसे में अगर आप ज्वेलरी खरीदने या बनवाने का प्लान कर रहे हैं, तो सिर्फ सोने का भाव जान लेना काफी नहीं है।

असल खर्च हमेशा उससे ज्यादा होता है, क्योंकि इसमें मेकिंग चार्ज और GST भी जुड़ते हैं। अगर आप अक्षय तृतीय पर 10 ग्राम का हार और 5 ग्राम की अंगूठी बनवाने की सोच रहे हैं, तो पूरा हिसाब समझना जरूरी है।

दिल्ली में सोने का ताजा भाव

दिल्ली में 16 अप्रैल को 24 कैरेट सोना ₹1,55,510 प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट सोना ₹1,42,560 प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। ज्वेलरी आमतौर पर 22 कैरेट सोने से बनती है, क्योंकि 24 कैरेट का गोल्ड काफी मुलायम होता है। उसका ज्वेलरी बन पाना मुमकिन नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें