Get App

Gold Loan: गोल्ड लोन के चलन ने पकड़ा जोर, क्या ये है कर्ज लेने का सबसे सही मौका? जानिए एक्सपर्ट से

Gold Loan: भारत में गोल्ड लोन लेने की रफ्तार तेज हो गई है। Experian और CRIF के आंकड़े मजबूत ग्रोथ दिखाते हैं। जानिए किस वजह से गोल्ड लोन की मांग बढ़ी है और क्या यह कर्ज लेने का सही समय है।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 18, 2026 पर 3:07 PM
Gold Loan: गोल्ड लोन के चलन ने पकड़ा जोर, क्या ये है कर्ज लेने का सबसे सही मौका? जानिए एक्सपर्ट से
नवंबर 2025 तक देश में कुल गोल्ड लोन बकाया ₹15.6 लाख करोड़ पहुंच गया।

Gold Loan: भारत में गोल्ड लोन बाजार की रफ्तार अब ज्यादातर दूसरे रिटेल लोन सेगमेंट से ज्यादा हो गई है। अनसिक्योर्ड लोन पर सख्त नियम हैं। साथ ही, सोने की कीमतों अब काफी ऊंची हैं। इसलिए ज्यादातर लोग अब गिरवी रखने वाले कर्ज का रुख कर रहे हैं।

कंज्यूमर क्रेडिट रिपोर्टिंग कंपनी Experian के मुताबिक, मौजूदा वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में नए गोल्ड लोन की वैल्यू पिछले साल की तुलना में 91% बढ़ी। यानी जितना नया लोन पिछले साल दिया गया था, इस साल उससे लगभग दोगुना हुआ। सिर्फ सालाना ही नहीं, तिमाही आधार पर भी रफ्तार तेज हुई है।

गोल्ड लोन बकाया ₹15.6 लाख करोड़

क्रेडिट ब्यूरो CRIF High Mark के आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर 2025 तक देश में कुल गोल्ड लोन बकाया ₹15.6 लाख करोड़ पहुंच गया। यह एक साल पहले ₹11 लाख करोड़ था। यानी करीब 41.9% की वृद्धि । अब रिटेल लोन बाजार में गोल्ड लोन की हिस्सेदारी 9.7% हो गई है, जबकि पिछले साल यह 8.1% थी। यानी रिटेल कर्ज में गोल्ड लोन की अहमियत लगातार बढ़ रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें