Gold outlook: सोने के लिए 2025 ऐतिहासिक साल बन गया है। गोल्ड की कीमतें अब तक 60% से ज्यादा बढ़ चुकी हैं, जो 1979 के बाद सबसे बड़ी सालाना बढ़त है। Axis Securities की रिपोर्ट के मुताबिक, इस तेज उछाल के पीछे सेंट्रल बैंकों की आक्रामक खरीद, भू-राजनीतिक तनाव, और अमेरिकी नीतियों से पैदा हुई अनिश्चितता ने सबसे बड़ा रोल निभाया है। अब सवाल यह है कि क्या यह तेजी 2026 में भी बनी रहेगी।
