Get App

Gold Outlook: 19 अप्रैल को गोल्ड में निवेश करने पर अगले साल अक्षय तृतीया तक कितना रिटर्न मिल सकता है?

अक्षय तृतीय 19 नवंबर यानी रविवार को है। इस मौके पर सोना खरीदने की परंपरा रही है। ऐसा करना शुभ माना जाता है। पिछले कुछ सालों में सोने में आई जबर्दस्त तेजी की वजह से वेल्थ क्रिएशन के लिए भी लोग सोने में निवेश कर रहे हैं

Rakesh Ranjanअपडेटेड Apr 18, 2026 पर 10:57 AM
Gold Outlook: 19 अप्रैल को गोल्ड में निवेश करने पर अगले साल अक्षय तृतीया तक कितना रिटर्न मिल सकता है?
पिछले साल अक्षय तृतीया से इस साल अक्षय तृतीया के बीच सोना ने 60 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है।

अक्षय तृतीया से पहले सोने की डिमांड मजबूत बनी हुई है। कंज्यूमर सेंटिमेंट भी स्ट्रॉन्ग है। अक्षय तृतीय 19 नवंबर को है। इस मौके पर सोना खरीदने की परंपरा रही है। ऐसा करना शुभ माना जाता है। पिछले कुछ सालों में सोने में आई जबर्दस्त तेजी की वजह से वेल्थ क्रिएशन के लिए भी लोग सोने में निवेश कर रहे हैं। पिछले साल अक्षय तृतीया से इस साल अक्षय तृतीया के बीच सोना ने 60 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है।

अक्षय तृतीया पर अच्छी खरीदारी की उम्मीद

एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोने की ऊंची कीमतों की वजह सोने की खरादारी का वॉल्यूम सामान्य रह सकता है। लेकिन, इसकी डिमांड स्ट्रॉन्ग बनी हुई है। दुनिया में अनिश्चितता बढ़ने पर हेजिंग के लिए भी सोने की मांग बढ़ जाती है। इससे इसकी कीमतों में तेजी आती है। हालांकि, अमेरिका-इजरायल और ईरान की लड़ाई शुरू होने के बाद सोने की कीमतों में नरमी आई है। इसकी बड़ी वजह डॉलर में मजबूती है। डॉलर मजबूत होने से सोने की चमक फीकी पड़ जाती है।

इस साल सोने ने दिया है 14-16 फीसदी रिटर्न

सब समाचार

+ और भी पढ़ें