अक्षय तृतीया से पहले देश में सोने की कीमत में तेजी पर ब्रेक लग गया है और गिरावट लौट आई है। 18 अप्रैल की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत फिसलकर 154340 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मुंबई में भाव 154190 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 1,600 रुपये या 1.01 प्रतिशत टूटकर 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अक्षय तृतीया 19 अप्रैल की है। इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है।
इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,786.90 डॉलर प्रति औंस पर है। भूराजनीतिक तनाव कम होने को लेकर और ज्यादा स्पष्टता का इंतजार है। इसलिए बाजार का रुख अभी सतर्क है, जिससे सोना सीमित दायरे में रहा और कीमतों में नरमी रही। बता दें कि इजरायल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी हो गए हैं। यह युद्धविराम भारतीय समयानुसार गुरुवार देर रात 2:30 बजे से लागू है। अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की भी उम्मीद जगी हैं।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 154340 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 141490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 141340 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 154190 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 155010 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 142090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 154190 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 141340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
सोने की ही तरह दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी गिरावट है। 18 अप्रैल की सुबह भाव गिरकर 264900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 5,700 रुपये यानी 2.2 प्रतिशत टूटकर 2,53,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 79.28 डॉलर प्रति औंस है।