Get App

Gold Outlook:1 महीने में ₹8000 सस्ता हुआ सोना, क्या ये है खरीदारी का सही मौका? जानिए एक्सपर्ट से

Gold Outlook:पिछले एक महीने में MCX पर सोना ₹8,000 से ज्यादा सस्ता हुआ है। इसके पीछे कई अहम कारण हैं। शादी के सीजन में गोल्ड की डिमांड बढ़ी है, लेकिन निवेशक अभी भी काफी सतर्क हैं। जानिए क्या यह गोल्ड खरीदने का सबसे सही मौका है या नहीं?

Suneel Kumarअपडेटेड Nov 22, 2025 पर 10:09 PM
Gold Outlook:1 महीने में ₹8000 सस्ता हुआ सोना, क्या ये है खरीदारी का सही मौका? जानिए एक्सपर्ट से
MCX के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को सोना लगभग बिना बदलाव के रहा।

Gold Outlook: भारत के MCX पर सोने की कीमतें पिछले एक महीने में 10 ग्राम पर ₹8,000 से ज्यादा नीचे आ चुकी हैं। इसका कारण ग्लोबल मार्केट के मिले-जुले संकेत, भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर अनिश्चितता और फेड की दिसंबर रेट-कट उम्मीदों में कमी है।

अक्टूबर 2025 में सोने ने 10 ग्राम पर ₹1,32,294 का रिकॉर्ड हाई बनाया था। इसके बाद इसमें ₹8,099 की गिरावट आई और 21 नवंबर 2025 को यह ₹1,24,195 पर बंद हुआ।

MCX पर गोल्ड का लेटेस्ट का रेट

MCX के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को सोना लगभग बिना बदलाव के रहा। यह ₹1,24,195 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इससे एक दिन पहले सोने ने ₹1,24,191 पर क्लोजिंग दी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें