Gold Price Today: चेन्नई में भाव 67,000 रुपये के पार सोना, चेक करें अपने शहर में गोल्ड रेट

Gold Rate Today: सोने के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। हालांकि, आज भाव मामूली गिरावट आई है। दिल्ली में सोने का भाव 66,410 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चेन्नई में गोल्ड का रेट 67,090 रुपये पर कारोबार कर रहा है। गोल्ड की सबसे ज्यादा कीमत चेन्नई में हैं

अपडेटेड Mar 11, 2024 पर 11:30 AM
क्या जल्द 68000 रुपये पहुंचेगा सोने का भाव।

Gold Rate Today: सोने के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। हालांकि, आज भाव मामूली गिरावट आई है। दिल्ली में सोने का भाव 66,410 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चेन्नई में गोल्ड का रेट 67,090 रुपये पर कारोबार कर रहा है। गोल्ड की सबसे ज्यादा कीमत चेन्नई में हैं, सिर्फ यहां भाव 67,000 रुपये के ऊपर है। वहीं, चांदी 75,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

भारत में आज रिटेल बाजार में सोने की कीमत

आज दिल्ली में सोने का भाव


11 मार्च 2024 तक दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की मौजूदा कीमत लगभग 60,890 रुपये है, जबकि 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 66,410 रुपये है।

मुंबई में आज सोने का भाव

मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 60,740 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने के दाम 66,260 रुपये है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 60,790 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 66,310 रुपये है।

आज 11 मार्च 2024 को गोल्ड की कीमत

शहर 22 कैरेट गोल्ड का रेट 24 कैरेट गोल्ड का रेट
चेन्नई 61,490 67,090
कोलकाता 60,740 66,260
गुरुग्राम 60,890 66,410
लखनऊ 60,890 65,410
बंगुलरु 60,740 66,260
जयपुर 60,890 66,410
पटना 60,790 66,310
भुवनेश्वर 60,740 66,260
हैदराबाद 60,740 66,260

 सोने के भाव इन कारणों पर करते हैं निर्भर 

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

भारत देश के 2 सबसे बड़े बैंक FD पर ऑफर कर रहे हैं बेस्ट इंटरेस्ट, चेक करें ब्याज दरें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।