Gold Rate: सोने के भाव में आज गिरावट आई, चेक करें कितना सस्ता हुआ गोल्ड

Gold Rate Today: होली को बाद सोने-चांदी के भाव में गिरावट आई है। आज सोने के 22 और 24 कैरेट गोल्ड के रेट में 300 रुपये तक की गिरावट रही। यहां आपको दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, जयपुर, पटना, अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में गोल्ड रेट के बारे में बता रहे हैं

अपडेटेड Mar 26, 2024 पर 11:45 AM
Gold Rate: आज सोना-चांदी हुआ सस्ता।

Gold Rate Today: होली के बाद सोने-चांदी के भाव में गिरावट आई है। आज सोने के 22 और 24 कैरेट गोल्ड के रेट में 300 रुपये तक की गिरावट रही। यहां आपको दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, जयपुर, पटना, अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में गोल्ड रेट के बारे में बता रहे हैं। दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 66,860 रुपये है। चेन्नई में गोल्ड का रेट सबसे अधिक 67,640 रुपये है। गोल्ड की सबसे ज्यादा कीमत चेन्नई में हैं। एक किलो चांदी का भाव 77,500 रुपये पर है।

भारत में आज रिटेल बाजार में सोने की कीमत

आज दिल्ली में सोने का भाव


26 मार्च 2024 तक दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की मौजूदा कीमत लगभग 61,300 रुपये है, जबकि 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 66,860 रुपये है।

मुंबई में आज सोने का भाव

मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 61,150 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने के दाम 66,860 रुपये है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 61,200 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 66,760 रुपये है।

आज 26 मार्च 2024 को गोल्ड की कीमत

शहर 22 कैरेट गोल्ड का रेट 24 कैरेट गोल्ड का रेट
चेन्नई 62,000 67,640
कोलकाता 61,150 66,710
गुरुग्राम 61,300 66,860
लखनऊ 61,300 66,860
बंगुलरु 61,150 66,710
जयपुर 61,300 66,860
पटना 61,200 66,760
भुवनेश्वर 61,150 66,710
हैदराबाद 61,150 66,710

सोने के भाव इन कारणों पर करते हैं निर्भर 

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

देश के सभी बैंक वीकेंड के बावजूद 30 और 31 मार्च को रहेंगे खुले, चेक करें बैंकों की पूरी लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।