Gold Price Today 18th June: आज लगातार तीसरे दिन सोने के दाम में गिरावट आई। सर्राफा बाजार में सोने के भाव 47,000 के करीब आ गया है। सोने के भाव में 355 रुपये की गिरावट आई है। बुलियन मार्केट में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 47,201 रुपये पर खुला। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 18 जून 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे...
- 24 कैरेट सोने का भाव 47,201 रुपये पर खुला। गुरुवार को सोने का भाव 47556 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 355 रुपये की गिरावट आई।
- चांदी के दाम में भी गिरावट आई। चांदी का भाव 68,379 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला। बीते सत्र में चांदी 69520 रुपये पर बंद हुई थी। चांदी आज 1,141 रुपये सस्ती हुई है।
- 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47,012 रुपये रही।
- अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 43,236 रुपये रहा।
IBJA के रेट देश में सभी जगह माने जाते हैं..
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। यहां गोल्ड की औसत कीमत बताई जाती है।