Get App

Gold Price Forecast: सोना जाएगा ₹1.20 लाख के पार! जेपी मॉर्गन ने बताया किस वजह से आएगी तूफानी तेजी

Gold Price forecast: जेपी मॉर्गन के अनुसार, सोने की कीमतों में 18% से अधिक उछाल आ सकता है। भारत में सोना ₹1.20 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। जानिए किस वजह से आ सकती है तेजी।

Suneel Kumarअपडेटेड Jun 19, 2025 पर 8:03 PM
Gold Price Forecast: सोना जाएगा ₹1.20 लाख के पार! जेपी मॉर्गन ने बताया किस वजह से आएगी तूफानी तेजी
भारत में गुरुवार को 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,01,210 प्रति 10 ग्राम था।

Gold Price forecast: सोने की कीमतों में बड़ा उछाल आने की उम्मीद है। दिग्गज ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन का मानना है कि अगले साल यानी 2026 की पहली छमाही तक गोल्ड के रेट में 18% से अधिक उछाल आ सकता है। भारत में गुरुवार (19 जून 2025) को 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Price Today) ₹1,01,210 प्रति 10 ग्राम था। ऐसे में जेपी मॉर्गन के अनुमान के हिसाब से 2026 की पहली छमाही तक भारत में सोना ₹1.20 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच सकता है।

क्या है जेपी मॉर्गन का अनुमान?

जेपी मॉर्गन के ग्लोबल मैक्रो रिसर्च हेड लुइस ओगानेस (Luis Oganes) का मानना है कि सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल सकती है। यह 2026 की पहली छमाही में ही $4,000 प्रति औंस तक पहुंच सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिलहाल सोने का भाव $3,365 प्रति औंस है। इस हिसाब से गोल्ड की कीमतों में 18.87% उछाल आने की गुंजाइश है।

क्यों बढ़ सकता है सोने का भाव?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें