Gold Rate Today In India: अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आग्रह को दरकिनार करते हुए इकनॉमी की स्थिति को देखते हुए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया। इसके चलते गोल्ड की चमक में आज इजाफा हुआ है। गोल्ड ही नहीं, चांदी की भी चमक आज बढ़ी है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹150 महंगा हुआ है। दो दिन में गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹710 बढ़े हैं। 22 कैरेट गोल्ड भी सस्ता हुआ है और दो दिन में यह प्रति दस ग्राम ₹650 महंगा हुआ है। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी दिल्ली में लगातार तीसरे दिन आज महंगी हुई है और इसके भाव इन तीन दिनों में ₹2100 उछले हैं।
देश के 10 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
चारों बड़े महानगरों में सोने का भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,210 प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव ₹92,800 प्रति 10 ग्राम है। वहीं कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,650 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,080 प्रति 10 ग्राम है।
बेंगलुरु और हैदराबाद में भाव
हैदराबाद और बेंगलुरु में भी 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,650 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,080 प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और वडोदरा में बात करें तो पुणे में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,650 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,080 प्रति 10 ग्राम है जबकि वडोदरा में 22 कैरट गोल्ड ₹92,700 और 24 कैरट गोल्ड ₹1,00,970 में मिल रहा है।
चांदी की बात करें तो लगातार तीन दिनों में दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹2100 उछले हैं। आज 19 जून को दिल्ली में चांदी ₹1,12,000 प्रति किलोग्राम में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी इसी भाव पर चांदी बिक रही है लेकिन चेन्नई में चांदी के भाव प्रति किग्रा ₹1,22,000 हैं यानी कि चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में है।