Gold Price Today: सोना 350 रुपये हुआ महंगा, चांदी का भाव 200 रुपये चढ़ा

Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 350 रुपये की तेजी आई। सोने का भाव 67,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया

अपडेटेड Mar 28, 2024 पर 7:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 350 रुपये की तेजी आई।

Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 350 रुपये की तेजी आई। सोने का भाव 67,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी जारी रही। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 67,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 200 रुपये की तेजी के साथ 77,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 77,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक्सपर्ट सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजारों में सोने का हाजिर भाव (24 कैरेट) 67,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 350 रुपये की बढ़त के साथ नजर आया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,194 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 14 डॉलर की मजबूती है। एलकेपी सिक्योरिटीज के एक्सपर्ट जतिन त्रिवेदी ने कहा कि ब्याज दरों को लेकर सकारात्मक धारणा के बीच सोने की कीमतें ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रही थीं, लेकिन डॉलर सूचकांक में बढ़ोतरी से इसपर दबाव पड़ सकता है। चांदी की कीमत मामूली तेजी के साथ 24.55 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। पिछले कारोबार में यह 24.50 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।


इंदौर में सोने के भाव में आई बढ़ोतरी

सर्राफा बाजार में गुरुवार को‌ सोने के भाव में 100 रुपये प्रति 10 ग्राम की‌ बढ़ोतरी हुई। आज चांदी 200 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती बिकी।

सोना 67000 रुपये प्रति 10 ग्राम,

चांदी 74400 रुपये प्रति किलोग्राम,

चांदी सिक्का 825 रुपये प्रति दस ग्राम रहा।

Indian Railway: घर बैठे कुछ ही मिनटों में कैसे बुक करें रेलवे टिकट, ये है सबसे आसान तरीका

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।