Get App

Gold Prices: 2025 में अब तक 65% चढ़ा सोना, अब 2026 में कितना मिल सकता है रिटर्न?

Gold Prices: मौजूदा साल 2025 सोने के लिए पिछले कई दशकों के सबसे शानदार साल में से एक साबित हुआ। इस साल सोने ने 50 से ज्यादा बार नया ऑल-टाइम हाई बनाया और निवेशकों को करीब 65 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया। वहीं चांदी ने सोने से भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 1971 के बाद का अपना सबसे अच्छा साल दर्ज किया

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 13, 2025 पर 11:19 PM
Gold Prices: 2025 में अब तक 65% चढ़ा सोना, अब 2026 में कितना मिल सकता है रिटर्न?
Gold Prices: भारत में सोना और चांदी अंतरराष्ट्रीय बाजार के मुकाबले ज्यादा महंगे हुए हैं

Gold Prices: मौजूदा साल 2025 सोने के लिए पिछले कई दशकों के सबसे शानदार साल में से एक साबित हुआ। इस साल सोने ने 50 से ज्यादा बार नया ऑल-टाइम हाई बनाया और निवेशकों को करीब 65 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया। वहीं चांदी ने सोने से भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 1971 के बाद का अपना सबसे अच्छा साल दर्ज किया। हालांकि, एनालिस्ट्स का मानना है कि 2026 में सोने की आगे की चाल भू-राजनीतिक जोखिमों, सेंट्रल बैंकों और ETF की खरीद, ग्लोबल आर्थिक हालात और डॉलर की दिशा पर निर्भर करेगी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में साल की शुरुआत यानी 1 जनवरी 2025 को सोने की कीमत करीब 2,600 डॉलर प्रति औंस थी। पूरे साल इसमें लगातार तेजी देखने को मिली। यह 200-दिन, 100-दिन, 50-दिन और 20-दिन के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज समेत अपने सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर बना रहा। 13 दिसंबर 2025 तक सोने का भाव बढ़कर करीब 4,300 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया, जो इस साल अब तक लगभग 65 फीसदी की तेजी को दिखाता है।

भारतीय बाजार की बात करें तो मुंबई में 1 जनवरी 2025 को सोना करीब 78,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास था, जो अब बढ़कर लगभग 1,34,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में करीब 72 फीसदी की उछाल दर्ज की गई है।

चांदी में भी जोरदार उछाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें