सोना 65,000 रुपये के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, क्या आगे जारी रहेगी तेजी? जानें एक्सपर्ट की राय

Gold Price Today: वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 800 रुपये के उछाल के साथ 65,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह सोने का नया रिकॉर्ड स्तर है

अपडेटेड Mar 05, 2024 पर 8:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold अपने नये पीक लेवल पर पहुंच गया है।

Gold Price Today: वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 800 रुपये के उछाल के साथ 65,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह सोने का नया रिकॉर्ड स्तर है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 64,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 900 रुपये के उछाल के साथ 74,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। बीते कारोबारी सत्र में यह 74,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अपने पीक पर गोल्ड के भाव

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजार में सोना (24 कैरेट) 65,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के हाजिर भाव पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 800 रुपये की तेजी को दर्शाता है। गांधी ने कहा किघरेलू बाजारों में हाजिर सोना मंगलवार को 65,000 रुपये के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स (जिंस बाजार) में सोना हाजिर मजबूती के साथ 2,110 डॉलर प्रति औंस हो गया, जो पिछले बंद भाव से एक प्रतिशत से अधिक तेजी है।


क्या आगे भी जारी रहेगी तेजी?

एलकेपी सिक्योरिटीज के एक्सपर्ट जतीन त्रिवेदी ने कहा केअमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा जून में ब्याज दरों में कटौती की अटकलें बढ़ने से सोने की कीमतों में तेजी देखी गई। इस प्रकार पिछले तीन दिन में एमसीएक्स में 2,400 रुपये से अधिक की बढ़त देखी गई। उन्होंने कहा कि अमेरिका में औद्योगिक और निर्माण खर्च में कमी के संकेतों के साथ-साथ मुद्रास्फीति के दबाव में कमी के कारण भी वृद्धि को बढ़ावा मिला। चांदी भी मजबूती के साथ 23.88 डॉलर प्रति औंस पर रही। पिछले कारोबार में यह 23.09 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

इंदौर में स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 175 रुपये प्रति 10 ग्राम एवं चांदी के भाव में 900 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई।

सोना 64375 रुपये प्रति 10 ग्राम,

चांदी 73100 रुपये प्रति किलोग्राम,

चांदी सिक्का 825 रुपये प्रति ग्राम।

Gold Rate Today: 65,000 रुपये के पार सोना, क्या इस भाव पर गोल्ड खरीदना है सही?

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।