Gold price : सोने की रिकॉर्ड तोड़ तेजी कायम है। COMEX पर सोने का भाव 2600 डॉलर प्रति औंस के पास पहुंच गया है। सोने ने पिछले हफ्ते 3 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। कॉमैक्स पर सोना 2,580 डॉलर प्रति औंस से ऊपर निकल गया है। 2024 में सोने ने 23 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दियी है। वहीं, 1 साल में इसने 35 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। क्यों दौड़ रहा है सोना और कहां तक की हो सकती है ये दौड़ आइए समझने की कोशिश करते हैं।
इंटरनेशनल मार्केट में जनवरी 2024 में सोने का भाव 2,058 डॉलर प्रति औंस था। 2024 का इसका निचला स्तर 1,992 और सबसे ऊंचा स्तर
सोने की चाल पर अलग-अलग ब्रोकेरेज की अलग-अलग राय है। Goldman Sachs का कहना है कि 2025 में सोने में 2,700 डॉलर का स्तर देखने को मिल सकता है। UBS का भी कहना है कि इस अवधि में 2,700 डॉलर प्रति औंस का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं, सिटी का कहना है कि सोने में 2025 में 3,000 डॉलर का स्तर भी देखनेको मिल सकता है।
उधर JP Morgan का कहना है कि 2025 में सोना 2,500 डॉलर के आसपास ही रहेगा। वहीं, BoA को लगता है कि 2025 में सोना 3,000 डॉलर के आसपास रहेगा। जबकि मैक्वायरी की राय कि इस अवधि में सोना 2,600-3,000 डॉलर के बीच रहेगा।
XM Australia की राय है कि 2025 में सोना 2,700 डॉलर पर पहुंच जाएगा। वहीं, WisdomTree की राय है कि इस अवधि में सोने का भाव 2,585 डॉलर के आसपास रहेगा। PrimeXBT के 2025 तक सोने में 3,000 डॉलर के स्तर नजर आ रहे हैं। इसी तरह RJO Futures और Zaner Metals को भी 2025 में सोने के भाव 3,000 डॉलर प्रति औंस तक जाते दिख रहे हैं।