Gold price : सोने की रिकॉर्ड तोड़ तेजी कायम है। COMEX पर सोने का भाव 2600 डॉलर प्रति औंस के पास पहुंच गया है। सोने ने पिछले हफ्ते 3 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। कॉमैक्स पर सोना 2,580 डॉलर प्रति औंस से ऊपर निकल गया है। 2024 में सोने ने 23 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दियी है। वहीं, 1 साल में इसने 35 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। क्यों दौड़ रहा है सोना और कहां तक की हो सकती है ये दौड़ आइए समझने की कोशिश करते हैं।
