Gold Price Today: पूर्णिमा को गोल्ड महंगा, दिल्ली से लखनऊ और पटना समेत इन 10 शहरों में अब 24 से 18 कैरट का ये है भाव

Gold-Silver Rate Today: चैत्र महीने की पूर्णिमा को आज सोने और चांदी की चमक बढ़ी है। चेक करें कि देश के दस अहम शहरों में किस भाव पर 24 कैरट, 22 कैरट और 18 कैरट गोल्ड की बिक्री हो रही है और देश के चार बड़े महानगरों में चांदी के भाव क्या हैं

अपडेटेड Apr 02, 2026 पर 7:45 AM
Story continues below Advertisement
Gold-Silver Rate Today In India: आज गोल्ड और सिल्वर दोनों महंगे हुए हैं।

Gold Rate Today In India: हिंदी कैलेंडर के पहले महीने चैत्र की पूर्णिमा को आज सोने और चांदी, दोनों की चमक बढ़ी है। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी जंग के चलते इनके भाव में काफी उठा-पटक बनी हुई है। गोल्ड की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद आज लगातार चौथे दिन इसकी चमक बढ़ी है। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 महंगा हुआ है। पांच दिनों में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹4870 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹4460 महंगे हुए हैं। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी भी दिल्ली में लगातार तीसरे दिन महंगी हुई है। दो दिनों की स्थिरता के बाद आज एक किलो चांदी ₹10,100 ऊपर चढ़ी है।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...

शहर  24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली ₹1,53,110 ₹1,40,360 ₹1,14,870
मुंबई ₹1,52,960 ₹1,40,210 ₹1,14,720
कोलकाता ₹1,52,960 ₹1,40,210 ₹1,14,720
चेन्नई ₹1,53,280 ₹1,40,510 ₹1,17,110
बेंगलुरु ₹1,52,960 ₹1,40,210 ₹1,14,720
हैदराबाद ₹1,52,960 ₹1,40,210 ₹1,14,720
लखनऊ ₹1,53,110 ₹1,40,360 ₹1,14,870
पटना ₹1,52,010 ₹1,40,260 ₹1,14,770
जयपुर ₹1,53,110 ₹1,40,360 ₹1,14,870
अहमदाबाद ₹1,52,010 ₹1,40,260 ₹1,14,770


दो दिन की स्थिरता के बाद लगातार तीसरे दिन चमकी चांदी

चांदी की बात करें तो लगातार तीन दिनों की स्थिरता के बाद दिल्ली में इसके भाव लगातार तीसरे दिन मजबूत हुए हैं। इन तीन दिनों में एक किलो चांदी ₹10,100 ऊपर चढ़ी है। आज की बात करें तो आज यह प्रति किग्रा ₹100 महंगी हुई है और फिलहाल दिल्ली में यह ₹2,55,100 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,65,100 है यानी चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में ही है।

गोल्ड में आएगी तेजी या होगा नरम?

कुछ समय पहले गोल्ड फीका पड़ा था, फिर इसमें थोड़ी रिकवरी आई लेकिन अब भी रिकॉर्ड हाई से यह काफी नीचे है। चौतरफा दबाव के बीच नुकसान की भरपाई के लिए गोल्ड बेचने की नौबत ने इसके भाव पर दबाव बनाया लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी से यह फिर ऊपर आने लगा। फिडेलिटी इंटरनेशनल के मनी मैनेजर जॉर्ज एफस्टैटहोपोलक के मुताबिक कि सोने में गिरावट को निवेश के बड़े मौके के तौर पर देखना चाहिए। उनका मानना है कि महंगाई की रफ्तार से जुड़े रिस्क, फिस्कल प्रेशर और बॉन्ड की विश्वसनीयता ऐसे स्ट्रक्चरल फैक्टर्स हैं, जिनसे सोने को मजबूती मिलेगी।

मैंने बैंक लॉकर में परिवार की गोल्ड ज्वैलरी रखी है, ज्वैलरी चोरी हो जाने पर क्या होगा?

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।