Get App

Gold Price Today: लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, जानिये 1 मार्च 2025 को कितना कम हुआ सोने का दाम

Gold Rate Today: आज महीने के पहले दिन 1 मार्च 2025 को सोने के दाम में गिरावट आई है। लगातार तीसरे दिन सोना सस्ता हुआ है। शनिवार के दिन सोने का भाव 500 रुपये तक कम हुआ है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 450 रुपये तक कम हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 01, 2025 पर 7:56 AM
Gold Price Today: लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, जानिये 1 मार्च 2025 को कितना कम हुआ सोने का दाम
Gold Price: 1 मार्च 2025 को सोने के दाम में गिरावट आई है।

Gold Rate Today: आज महीने के पहले दिन 1 मार्च 2025 को सोने के दाम में गिरावट आई है। लगातार तीसरे दिन सोना सस्ता हुआ है। शनिवार के दिन सोने का भाव 500 रुपये तक कम हुआ है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 450 रुपये तक कम हुआ है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 86,800 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 79,500 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 96,900 रुपये के स्तर पर है। चेक करें आज का सोने-चांदी का भाव।

सोने-चांदी के दाम में क्यों आ रही है गिरावट

डॉलर सूचकांक में मजबूती आने से सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ा है। मेहता इक्विटीज लिमिटेड के राहुल कलंत्री का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा मेक्सिको और कनाडा पर नए शुल्क लगाने की घोषणा से डॉलर को समर्थन मिला, जिससे सर्राफा बाजार में कमजोरी आई। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में संभावित कटौती को टालने की अटकलों ने भी सोने की मांग को कमजोर किया है। वैश्विक बाजार में बढ़ते आर्थिक दबाव और निवेशकों की सतर्कता के चलते सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

दिल्ली-मुंबई में सस्ता हुआ सोना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें