Get App

Gold Price Today: सोने में आई 700 रुपये की गिरावट, चांदी भी 300 रुपये सस्ती

Gold Price Today: दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। कमजोर मांग और वैश्विक बाजार में नरमी के चलते सोना 700 रुपये सस्ता होकर 88,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत 300 रुपये गिरकर 1 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 21, 2025 पर 8:13 PM
Gold Price Today: सोने में आई 700 रुपये की गिरावट, चांदी भी 300 रुपये सस्ती
Gold Price: सोने का दाम में 21 फरवरी को गिरावट आई है।

Gold Price Today: दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। कमजोर मांग और वैश्विक बाजार में नरमी के चलते सोना 700 रुपये सस्ता होकर 88,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत 300 रुपये गिरकर 1 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

सोना रिकॉर्ड स्तर से नीचे आया

गुरुवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 89,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर पर था, लेकिन शुक्रवार को मांग घटने से कीमतों में गिरावट आई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 700 रुपये सस्ता होकर 88,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। कारोबारियों का कहना है कि कमजोर वैश्विक संकेतों ने भी इस गिरावट को बढ़ावा दिया है।

वायदा बाजार में भी गिरावट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें