Get App

Gold Rate Today: लगातार चौथे दिन सोने के भाव में आई गिरावट, जानें 3 मार्च को कितनी कम हुई कीमत

Gold Rate Today: आज 3 मार्च 2025 को सोने के दाम में गिरावट आई है। हफ्ते के पहले दिन और लगातार चौथी बार सोना सस्ता हुआ है। सोमवार के दिन 24 कैरेट सोने का भाव 240 रुपये तक कम हुआ है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 200 रुपये तक कम हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 03, 2025 पर 7:46 AM
Gold Rate Today: लगातार चौथे दिन सोने के भाव में आई गिरावट, जानें 3 मार्च को कितनी कम हुई कीमत
Gold Price: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार 3 मार्च को सोना सस्ता हुआ है।

Gold Rate Today: आज 3 मार्च 2025 को सोने के दाम में गिरावट आई है। हफ्ते के पहले दिन और लगातार चौथी बार सोना सस्ता हुआ है। सोमवार के दिन 24 कैरेट सोने का भाव 240 रुपये तक कम हुआ है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 200 रुपये तक कम हुआ है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 86,600 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 79,300 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 96,900 रुपये के स्तर पर है। चेक करें आज का सोने-चांदी का भाव।

सोने-चांदी के दाम में क्यों आ रही है गिरावट

डॉलर की मजबूती के कारण सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। मेहता इक्विटीज के राहुल कलंत्री के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति के मेक्सिको और कनाडा पर नए शुल्क लगाने से डॉलर को मजबूती मिली, जिससे सोने की मांग घटी। इसके अलावा, फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती टालने की अटकलों से भी सर्राफा बाजार पर दबाव बढ़ा है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और निवेशकों की सतर्कता के कारण सोने की कीमतों में कमजोरी बनी हुई है।

दिल्ली-मुंबई में सस्ता हुआ सोना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें