Gold Price Today: शादियों के सीजन के बीच सर्राफा बाजार में आज हफ्ते के दूसरे दिन सोने के भाव में मामूली गिरावट आई। सोना आज 10 रुपये गिरकर 48114 पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी सस्ती होकर 63046 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
24 कैरेट सोने का भाव 47,114 रुपये पर खुला। कल सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 48,124 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 10 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47921 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 44072 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 36086 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 28147 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 62008 रुपये रहा। कल चांदी का रेट 63046 रुपये पर बंद हुआ। चांदी के रेट में 1038 रुपये की गिरावट आई।
IBJA के रेट देश में सभी जगह माने जाते हैं..
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। यहां गोल्ड की औसत कीमत बताई जाती है।