Gold Rate 4th March 2024: आज सोमवार को सोने के भाव लगभग फ्लैट रहे। 10 ग्राम सोने का भाव पिछले बंद भाव से सिर्फ 10 रुपये कम पर ट्रेड कर रहा है। 24 कैरेट गोल्ड 64,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। सिल्वर का रेट 73,500 रुपये पर है। सिल्वर के रेट में 1500 रुपये की कमी आई है। यहां जानें देश के 12 शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट..
दिल्ली में गोल्ड का आज का रेट
दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 58,890 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 64,230 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।
मुंबई में आज का गोल्ड का रेट
मुंबई में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 58,740 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 64,080 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में आज का गोल्ड का रेट
चेन्नई में 22 कैरेट सोना 59,390 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 64,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
देश के बड़े शहरों में 4 मार्च 2024 को ये रहा गोल्ड रेट
सोने के भाव इन कारणों पर करते हैं निर्भर
सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।