Gold Rate Today: आज 4 मार्च 2025 को सोने के दाम में मामूली गिरावट रही। मंगलवार के दिन देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 86,600 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 79,300 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 96,900 रुपये के स्तर पर है। चेक करें आज 4 मार्च का सोने-चांदी का भाव।
सोने-चांदी के दाम रहे फ्लैट
डॉलर की मजबूती के कारण सोने की कीमतों में मामूली गिरावट रही। मेहता इक्विटीज के राहुल कलंत्री के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा मेक्सिको और कनाडा पर नए शुल्क लगाने से डॉलर मजबूत हुआ, जिससे सोने की मांग कम हो गई। साथ ही, फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती टालने की अटकलों के कारण भी सोने के बाजार पर दबाव बढ़ा है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और निवेशकों की सतर्कता के चलते सोने की कीमतों में कमजोरी बनी हुई है।
दिल्ली-मुंबई में सस्ता हुआ सोना
दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड का दाम 79,540 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 86,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। मुंबई में 22 कैरेट सोने का दाम 79,390 रुपये और 24 कैरेट सोना 86,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के 4 बड़े शहरों में सोने का 4 मार्च 2025 का दाम।
4 मार्च 2025 को चांदी की कीमत 96,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। चांदी के दाम में बदलवा नही हुआ है।
कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।