Get App

Gold Rate Today: सोने के भाव में तेजी, शुक्रवार 13 जून को ये रहा दिल्ली, मुंबई, बिहार, राजस्थान में गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 13 जून 2025 को सोने की कीमतों में करीब 800 रुपये की तेजी आई है। 24 कैरेट सोना 99,400 रुपये और 22 कैरेट सोना 91,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। देश में एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,08,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। जानें शुक्रवार 13 जून का सोने-चांदी का भाव

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 13, 2025 पर 9:15 AM
Gold Rate Today: सोने के भाव में तेजी, शुक्रवार 13 जून को ये रहा दिल्ली, मुंबई, बिहार, राजस्थान में गोल्ड रेट
Gold Rate Today: 13 जून 2025 को सोने के भाव में आई तेजी।

Gold Rate Today: सोने के भाव में तेजी आने लगी है। कल के मुकाबले आज 13 जून 2025 को सोने के भाव में करीबव 800 रुपये की बढ़त दिख रही है। दिल्ली, मुंबई, राजस्थान जैसे बड़े शहरों के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 99,400 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का रेट 91,100 रुपये के ऊपर बना हुआ है। देश में एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,08,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। जानें शुक्रवार 13 जून का सोने-चांदी का भाव।

सोने में क्यों आई तेजी

सोने की कीमत बढ़ने की सबसे बड़ी वजह ये है कि दुनिया भर में इस समय आर्थिक और राजनीतिक हालात ठीक नहीं हैं। अमेरिका में टैक्स को लेकर नई परेशानी शुरू हो गई है, जिससे निवेशक घबरा गए हैं। जब भी ऐसा माहौल बनता है, तो लोग अपना पैसा ऐसी जगह लगाना चाहते हैं जहां उनका नुकसान ना हो, और सोना सबसे सुरक्षित माना जाता है। इसलिए लोग ज्यादा सोना खरीद रहे हैं और इसी वजह से इसके दाम भी ऊपर जा रहे हैं। इसके साथ ही रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया में चल रहा तनाव भी लोगों को सोने की तरफ मोड़ रहा है, क्योंकि ऐसे समय में लोग शेयर बाजार जैसे जोखिम वाले निवेश से दूरी बना लेते हैं।

आज का सोने का भाव 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें