Gold Price Today: छोटी दिवाली के दिन महंगा हुआ सोना, ये रहा 30 अक्टूबर को गोल्ड का रेट

Gold Price Today: आज बुधवार 30 अक्टूबर 2024 छोटी दिवाली के दिन सोना महंगा हुआ है। गोल्ड की कीमतों में कल की तुलना में 600 रुपये तक की तेजी रही। 24 कैरेट सोने की कीमत 80,600 रुपये के आसपास है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 73,800 रुपये के स्तर पर है। वहीं, सिल्वर 99,100 रुपये पर है

अपडेटेड Oct 30, 2024 पर 8:56 AM
Story continues below Advertisement
Gold Price Today: छोटी दिवाली के दिन महंगा हुआ सोना।

Gold Price Today: आज बुधवार 30 अक्टूबर 2024 छोटी दिवाली के दिन सोना महंगा हुआ है। गोल्ड की कीमतों में कल की तुलना में 600 रुपये तक की तेजी रही। 24 कैरेट सोने की कीमत 80,600 रुपये के आसपास है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 73,800 रुपये के स्तर पर है। वहीं, सिल्वर 99,100 रुपये पर है।

देशभर में सोने के आज के रेट:

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, जयपुर में गोल्ड रेट


24 कैरेट: ₹80,610 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट: ₹73,910 प्रति 10 ग्राम

पटना ओर अहमदाबाद में गोल्ड रेट

24 कैरेट: ₹80,510 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट: ₹73,810 प्रति 10 ग्राम

भुवनेश्वर, मुंबई, कोलकाता में गोल्ड रेट

24 कैरेट: ₹80,460 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट: ₹73,760 प्रति 10 ग्राम

सोने का 30 अक्टूबर को रेट

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव 24 कैरेट सोने का आज का भाव
दिल्ली 73,910 80,610
मुंबई 73,760 80,460
अहमदाबाद 73,810 80,510
चेन्नई 73,760 80,460
कोलकाता 73,760 80,460
गुरुग्राम 73,910 80,610
लखनऊ 73,910 80,610
बेंगलुरु 73,760 80,460
जयपुर 73,910 80,610
पटना 73,810 80,510
भुवनेश्वर 73,760 80,460
हैदराबाद 73,760 80,460

कैसे तय होती है सोने की कीमत?

देशभर में सोने की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्थिति और करेंसी एक्सचेंज रेट शामिल हैं। वैश्विक बाजार में जब सोने की कीमतों में उछाल आता है, तो इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ता है। इसके अलावा, त्योहारों के सीजन में बढ़ती मांग भी सोने की कीमतों में इजाफा करती है।

क्यों अपने उच्चतम स्तर के आसपास है सोना

भारत में मौसमी मांग और पश्चिम एशिया संघर्ष से भू-राजनीतिक जोखिम जैसे कई अन्य कारकों का साफ असर दिख रहा है। जुलाई में सरकार के सोने और अन्य मेटल पर कस्टम ड्यूटी में कटौती के बाद स्थानीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में सात प्रतिशत की तेज गिरावट देखने को मिली थी। अब त्योहार और शादी के सीजन के कारण डिमांड बढ़ने लगी है।

कल इस भाव बंद हुआ सोना

कल धनतेरस के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की मांग में वृद्धि से सोने की कीमत 300 रुपये चढ़कर 81,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। बढ़ती मांग के चलते चांदी की कीमत भी 200 रुपये बढ़कर 99,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।