Gold Price Today: दिल्ली और इंदौर में सोने के भाव में आई तेजी, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Price Today: वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 680 रुपये की तेजी के साथ 73,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी

अपडेटेड Jun 06, 2024 पर 8:12 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
चांदी की कीमत भी 1,400 रुपये बढ़कर 93,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी।

Gold Price Today: वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 680 रुपये की तेजी के साथ 73,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 1,400 रुपये बढ़कर 93,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 91,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि विदेशी बाजार में तेजी के संकेत के बीच दिल्ली बाजार में हाजिर सोना (24 कैरेट) 680 रुपये बढ़कर 73,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,360 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जो पिछले बंद भाव से 28 डॉलर मजबूत है।

गांधी ने कहा कि अमेरिकी बांड प्रतिफल में गिरावट और मिक्स्ड अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई। यूरोपीय सेंट्रल बैंक बृहस्पतिवार को अपनी मौद्रिक नीति बैठक में ब्याज दर में कटौती कर सकता है, जिससे सोने की कीमतों को समर्थन मिल सकता है। चांदी भी 30.30 डॉलर प्रति औंस पर रही। पिछले कारोबारी सत्र में यह 29.75 डॉलर प्रति औंस पर रही थी।


इंदौर में सोना, चांदी के भाव में तेजी

इंदौर के लोकल सर्राफा बाजार में को‌ सोना 300 रुपये प्रति 10 ग्राम एवं चांदी के भाव में 1100 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी रही। कारोबारियों के अनुसार औसत भाव इस प्रकार रहे।

सोना 72400 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी 87850 रुपये प्रति किलोग्राम

चांदी सिक्का 900 रुपये प्रति 10 ग्राम।

चुनावी नतीजों के बाद क्या निवेशकों को सेक्टोरल और थिमैटिक फंड में निवेश में सावधानी बरतनी चाहिए?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।