Gold Price Today: आज फिर सोने के भाव में आई गिरावट, जानिए कितना सस्ता हुआ फिर गोल्ड

Gold Price Today: आज सोने के भाव में फिर गिरावट आई है। सोने का भाव 60,000 रुपये के नीचे कारोबार कर रहा है। कल सोमवार को शाम में भाव 59,921 रुपये पर बंद हुआ था। आज गोल्ड 149 रुपये गिरकर 59,772 रुपये पर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Jun 13, 2023 पर 1:29 PM
Gold Rate Today: आज सोने के भाव में फिर गिरावट रही।

Gold Price Today: आज सोने के भाव में फिर गिरावट आई है। सोने का भाव 60,000 रुपये के नीचे कारोबार कर रहा है। कल सोमवार को शाम में भाव 59,921 रुपये पर बंद हुआ था। आज गोल्ड 149 रुपये गिरकर 59,772 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 1 किलोग्राम चांदी का रेट 330 रुपये गिरकर 73,102 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

सोने के भाव में आई गिरावट 

सोने का भाव एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है। आज सोने का भाव 149 रुपये गिरकर 59,772 रुपये पर है। 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी गिरावट रही। 22 कैरेट गोल्ड 136 रुपये गिरकर 54,751 रुपये पर रहा।


IBJA की वेबसाइट पर ये रहा दाम

IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने-चांदी का भाव

मेटल 12 जून का रेट (रुपये/10 ग्राम) 9 जून का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 59772 59921 -149
Gold 995 (23 कैरेट) 59533 59682 -149
Gold 916 (22 कैरेट) 54751 54887  -136
Gold 750 (18 कैरेट) 44829 44940 -111
Gold 585 ( 14 कैरेट) 34967 35053 -86
Silver 999 73102  Rs/Kg 73432 Rs/Kg -330 Rs/Kg

गोल्ड के भाव पर एक्सपर्ट की राय

अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है और भाव 64,000 रुपये तक पहुंच सकता है। हालांकि, गोल्ड का भाव 62,000 रुपये के करीब आया था, फिर इसमें थोड़ा करेक्शन आया। एक्सपर्ट का मानना है कि गोल्ड एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है।

12 मिडकैप स्टॉक्स जिसमें PMS फंड मैनेजर्स ने मई में की बंपर खरीदारी, क्या आपके पास है कोई?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।