Gold Price Latest: आज सस्ता हुआ सोना-चांदी, 48000 रुपये के नीचे आया 24 कैरेट गोल्ड का रेट

सर्राफा बाजार में आज हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोने के भाव में गिरावट आई

अपडेटेड Dec 15, 2021 पर 12:53 PM
Gold Price Latest: सोना-चांदी आज हुआ सस्ता

Gold Price Today: शादियों के सीजन के बीच सर्राफा बाजार में आज हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोने के भाव में गिरावट आई और रेट 48000 रुपये के नीचे चला गया। सोना आज 237 रुपये गिरकर 47,975 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी महंगी होकर 60,375 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..

आज का सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव 47,975 रुपये पर खुला। कल मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 48,212 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 237 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47,783 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 43,945 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 35,981 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 28,065 रुपये रहा।


चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 60375 रुपये रहा। सोमवार को चांदी का रेट 60885 रुपये पर बंद हुआ। चांदी के रेट में 510 रुपये की गिरावट आई।

IBJA के मुताबिक आज ये रहा सोने और चांदी का भाव

मेटल 15 दिसंबर के रेट (रुपये/10 ग्राम) 14 दिसंबर के रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 47975 48212 -237
Gold 995 (23 कैरेट) 47783 48019 -236
Gold 916 (22 कैरेट) 43945 44162 -217
Gold 750 (18 कैरेट) 35981 36159 -178
Gold 585 ( 14 कैरेट) 28065 28204 -139
Silver 999 60375 Rs/Kg 60885 Rs/Kg -510 Rs/Kg

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।