Credit Cards

Gold Price Today: लगातार पांचवें दिन गिरा सोने का भाव, जानिए कितना सस्ता हो गया है गोल्ड

Gold Price Today: आज लगातार पांचवें दिन सोने के भाव में गिरावट आई। बीते हफ्ते गुरुवार से बुलियन मार्केट में सोने का रेट नीचे गिरना शुरू हुआ था। हालांकि, सोने के भाव में आई गिरावट काफी मामूली है। 10 ग्राम सोने का भाव 60,000 रुपये के ऊपर बंद हुआ है। कल सोने का भाव शाम में 60,302 रुपये पर बंद हुआ

अपडेटेड May 31, 2023 पर 6:00 PM
Story continues below Advertisement
Gold Silver Price: आज सोने के भाव में मामूली गिरावट आई है।

Gold Price Today: आज लगातार पांचवें दिन सोने के भाव में गिरावट आई। बीते हफ्ते गुरुवार से  बुलियन मार्केट में सोने का रेट नीचे गिरना शुरू हुआ था। हालांकि, सोने के भाव में आई गिरावट काफी मामूली है। 10 ग्राम सोने का भाव 60,000 रुपये के ऊपर बंद हुआ है। कल सोने का भाव शाम में 60,302 रुपये पर बंद हुआ। आज गोल्ड 12 रुपये गिरकर 60,390 रुपये पर गोल्ड बंद हुआ है। 1 किलोग्राम चांदी का रेट 127 रुपये चढ़कर 70,988 रुपये पर बंद हुआ है।

सोने के भाव में आई गिरावट 

कल को सोने का भाव 60,402 रुपये पर बंद हुआ था। आज सोने का भाव 12 रुपये गिरकर 60,390 रुपये पर बंद हुआ। 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी गिरावट रही। 22 कैरेट गोल्ड 11 रुपये गिरकर 55,317 रुपये पर रहा।


IBJA की वेबसाइट पर ये रहा दाम

IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने-चांदी का भाव

मेटल 31 मई का रेट (रुपये/10 ग्राम) 30 मई का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 60390 60402 -12
Gold 995 (23 कैरेट) 60148 60160 -12
Gold 916 (22 कैरेट) 55317 55328  -11
Gold 750 (18 कैरेट) 45293 45302 -9
Gold 585 ( 14 कैरेट) 35328 35335 -7
Silver 999 70988  Rs/Kg 70861 Rs/Kg 127 Rs/Kg

गोल्ड के भाव पर एक्सपर्ट की राय

अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है और भाव 64,000 रुपये तक पहुंच सकता है। हालांकि, गोल्ड का भाव 62,000 रुपये के करीब आया था, फिर इसमें थोड़ा करेक्शन आया। एक्सपर्ट का मानना है कि गोल्ड एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है।

Share Market: शेयर बाजार में निवेशकों के ₹12,000 करोड़ डूबे, सेंसेक्स 347 अंक लुढ़का

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।