Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, जानिये शुक्रवार 28 फरवरी को सोने का दाम

Gold Rate Today: आज शुक्रवार 28 फरवरी को सोना सस्ता हुआ है। सोने के दाम में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है। फरवरी महीने के आखिरी दिन 24 कैरेट सोने का भाव 500 रुपये तक गिरा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 400 रुपये तक कम हुआ है

अपडेटेड Feb 28, 2025 पर 7:28 AM
Gold Rate Today: आज गुरुवार 28 फरवरी को सोना सस्ता हुआ है।

Gold Rate Today: आज शुक्रवार 28 फरवरी को सोना सस्ता हुआ है। सोने के दाम में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है। फरवरी महीने के आखिरी दिन 24 कैरेट सोने का भाव 500 रुपये तक गिरा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 400 रुपये तक कम हुआ है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,300 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 80,100 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 98,000 रुपये के स्तर पर है। चेक करें आज का सोने-चांदी का भाव।

सोने-चांदी में आया करेक्शन

आज सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई। अगर डॉलर मजबूत होता है या अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरें बढ़ाने का फैसला लेता है, तो सोने के दाम और कम हो सकते हैं। इसके अलावा, अगर त्योहारी सीजन में सोने की मांग घटती है या निवेशक मुनाफा कमाने के लिए सोना बेचते हैं, तो कीमतें नीचे आ सकती हैं। इसलिए बाजार पर नजर रखना जरूरी है, क्योंकि आर्थिक बदलाव या सरकारी नीतियों का असर सोने की कीमतों पर पड़ सकता है।


दिल्ली-मुंबई में सोने का दाम

दिल्ली में 24 कैरेट सोने के मामूली तेजी रही। यहां दाम 87,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना 80,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। मुंबई में 22 कैरेट सोने का दाम 80,090 रुपये और 24 कैरेट सोना 87,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के 4 बड़े शहरों में सोने का 28 फरवरी 2025  का दाम।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 80,240 87,520
चेन्नई 80,090 87,370
मुंबई 80,090 87,370
कोलकाता 80,090 87,370

चांदी की कीमत

28 फरवरी को चांदी की कीमत 97,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।

कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।

New Rules form March 1: देश में 1 मार्च से लागू हो सकते हैं 4 बदलाव, आप पर ऐसे होगा असर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।