Gold Rate Today: आज शुक्रवार 28 फरवरी को सोना सस्ता हुआ है। सोने के दाम में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है। फरवरी महीने के आखिरी दिन 24 कैरेट सोने का भाव 500 रुपये तक गिरा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 400 रुपये तक कम हुआ है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,300 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 80,100 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 98,000 रुपये के स्तर पर है। चेक करें आज का सोने-चांदी का भाव।
