Gold Rate: आज सस्ता हुआ सोना, देश के 12 शहरों में ये रहा 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Rate Today: सोने के भाव में गुरुवार को गिरावट आई। गोल्ड के दाम पीक पर पहुंचने के बाद इसमें करेक्शन नजर आ रहा है। 22 और 24 कैरेट गोल्ड का रेट 130 रुपये लेकर 250 रुपये तक कम हुआ है। यहां आपको दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, जयपुर, पटना, अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में गोल्ड रेट के बारे में बता रहे हैं

अपडेटेड Mar 14, 2024 पर 11:05 AM
Gold Rate: सोने के भाव में गिरावट आई।

Gold Rate Today: सोने के भाव में गुरुवार को गिरावट आई। गोल्ड के दाम पीक पर पहुंचने के बाद इसमें करेक्शन नजर आ रहा है। 22 और 24 कैरेट गोल्ड का रेट 130 रुपये लेकर 250 रुपये तक कम हुआ है। यहां आपको दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, जयपुर, पटना, अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में गोल्ड रेट के बारे में बता रहे हैं। दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 66,260 रुपये है। चेन्नई में गोल्ड का रेट सबसे अधिक 67,930 रुपये है। गोल्ड की सबसे ज्यादा कीमत चेन्नई में हैं। एक किलो चांदी का भाव 77,000 रुपये पर है।

भारत में आज रिटेल बाजार में सोने की कीमत

आज दिल्ली में सोने का भाव


14 मार्च 2024 तक दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की मौजूदा कीमत लगभग 60,750 रुपये है, जबकि 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 66,260 रुपये है।

मुंबई में आज सोने का भाव

मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 60,600 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने के दाम 66,110 रुपये है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 60,650 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 66,160 रुपये है।

आज 14 मार्च 2024 को गोल्ड की कीमत

शहर 22 कैरेट गोल्ड का रेट 24 कैरेट गोल्ड का रेट
चेन्नई 61,350 67,930
कोलकाता 60,600 66,110
गुरुग्राम 60,600 66,260
लखनऊ 60,600 66,260
बंगुलरु 60,600 66,110
जयपुर 60,600 66,260
पटना 60,650 66,160
भुवनेश्वर 60,600 66,110
हैदराबाद 60,600 66,110

 सोने के भाव इन कारणों पर करते हैं निर्भर 

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

सरकार ने करोड़ों आधार कार्ड होल्डर्स को दिया फायदा, बढ़ाई Aadhar में फ्री अपडेट कराने की तारीख

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।