Gold Rate: आज कम हुआ सोने का भाव, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Rate Today: सोने के भाव में बुधवार को मामूली गिरावट आई। आज गोल्ड का रेट 10 रुपये प्रति 10 ग्राम कम हुआ। दिल्ली में सोने का भाव 66,400 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चेन्नई में गोल्ड का रेट 67,080 रुपये पर कारोबार कर रहा है। गोल्ड की सबसे ज्यादा कीमत चेन्नई में हैं

अपडेटेड Mar 13, 2024 पर 9:09 AM
Gold Rate: आज सोने के भाव में गिरावट रही।

Gold Rate Today: सोने के भाव में बुधवार को मामूली गिरावट आई। आज गोल्ड का रेट 10 रुपये प्रति 10 ग्राम कम हुआ। दिल्ली में सोने का भाव 66,400 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चेन्नई में गोल्ड का रेट 67,080 रुपये पर कारोबार कर रहा है। गोल्ड की सबसे ज्यादा कीमत चेन्नई में हैं। एक किलो चांदी का भाव 76200 रुपये पर है।

भारत में आज रिटेल बाजार में सोने की कीमत

आज दिल्ली में सोने का भाव


13 मार्च 2024 तक दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की मौजूदा कीमत लगभग 60,880 रुपये है, जबकि 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 66,400 रुपये है।

मुंबई में आज सोने का भाव

मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 60,730 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने के दाम 66,250 रुपये है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 60,780 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 66,300 रुपये है।

आज 13 मार्च 2024 को गोल्ड की कीमत

शहर 22 कैरेट गोल्ड का रेट 24 कैरेट गोल्ड का रेट
चेन्नई 61,480 67,080
कोलकाता 60,730 66,250
गुरुग्राम 60,880 66,400
लखनऊ 60,880 65,400
बंगुलरु 60,730 66,250
जयपुर 60,880 66,400
पटना 60,780 66,300
भुवनेश्वर 60,730 66,250
हैदराबाद 60,730 66,250

 सोने के भाव इन कारणों पर करते हैं निर्भर 

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

सरकार ने करोड़ों आधार कार्ड होल्डर्स को दिया फायदा, बढ़ाई Aadhar में फ्री अपडेट कराने की तारीख

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।