Gold Rate Today: सोने के भाव में बुधवार को मामूली गिरावट आई। आज गोल्ड का रेट 10 रुपये प्रति 10 ग्राम कम हुआ। दिल्ली में सोने का भाव 66,400 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चेन्नई में गोल्ड का रेट 67,080 रुपये पर कारोबार कर रहा है। गोल्ड की सबसे ज्यादा कीमत चेन्नई में हैं। एक किलो चांदी का भाव 76200 रुपये पर है।
