Gold Price Today: नवरात्रि में लगातार महंगा हो रहा है सोना, ये रहा 23 सितंबर को 10 ग्राम गोल्ड का रेट
Gold Rate In India: आज नवरात्रि का दूसरा दिन है। नवरात्रि में सोने के भाव में तेजी का दौर जारी है। देश के ज्यादातर शहरों की बुलियन मार्केट में गोल्ड का दाम 100 रुपये तक चढ़ा है। दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, नोएडा, गाजियबाद जैसे उत्तर भारत के शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,13,200 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है
Gold Rate In India: आज नवरात्रि का दूसरा दिन है। नवरात्रि में सोने के भाव में तेजी का दौरा जारी है। देश के ज्यादातर शहरों की बुलियन मार्केट में गोल्ड का दाम 100 रुपये तक चढ़ा है। दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, नोएडा, गाजियबाद जैसे उत्तर भारत के शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,13,200 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, मुंबई और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों में सोने की कीमत 1,13,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। चांदी की कीमत 1,38,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। जानें आज 23 सितंबर को क्या रहा सोने-चांदी का भाव।
क्यों महंगा हो रहा है सोना-चांदी
सोने की कीमतों में तेजी की सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार का रुख है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नरम रुख के संकेत से उम्मीद है कि इस साल के अंत तक ब्याज दरों में दो कटौती हो सकती है। ब्याज दरों में कमी से डॉलर और बॉन्ड पर दबाव बढ़ता है, जिससे निवेशक सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने और चांदी की ओर रुख करते हैं। यही कारण है कि वैश्विक बाजारों में तेजी का असर सीधे घरेलू बाजार पर दिखाई दे रहा है।
दूसरा बड़ा कारण निवेशकों और केंद्रीय बैंकों की मजबूत खरीदारी है। एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ETF) में लगातार निवेश बढ़ रहा है और केंद्रीय बैंक भी सोने के भंडार में इजाफा कर रहे हैं। इन दोनों वजहों से सोने और चांदी की मांग बढ़ी है, जिसने कीमतों को नए शिखर पर पहुंचा दिया है।
दिल्ली में आज का सोने का भाव
24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,13,230 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,03,810 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
नोएडा में आज सोने का भाव
24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,13,230 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,03,810 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
गाजियाबाद में आज का सोने का भाव
24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,13,230 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,03,810 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज सोने का भाव
लखनऊमें 24 कैरेट सोने की कीमत 1,13,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,03,810 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।
जयपुर में आज का सोने का भाव
जयपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,13,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,03,810 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।
पटना में आज का सोने का भाव
पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,13,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,03,080 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।
भुवनेश्वर में आज का सोने का भाव
भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,13,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,13,080 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।
मुंबई में आज का सोने का भाव
24 कैरेट सोने की कीमत 1,13,080 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,03,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज सोने का भाव
कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,13,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,03,350 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।
शहर
22 कैरेट सोने का आज का भाव
24 कैरेट सोने का आज का भाव
दिल्ली
1,03,810
1,13,230
मुंबई
1,03,660
1,13,080
अहमदाबाद
1,03,350
1,13,080
चेन्नई
1,04,310
1,13,790
कोलकाता
1,03,350
1,13,080
गुरुग्राम
1,03,810
1,13,230
लखनऊ
1,03,810
1,13,230
बेंगलुरु
1,03,350
1,13,080
जयपुर
1,03,810
1,13,230
पटना
1,03,350
1,13,080
भुवनेश्वर
1,03,350
1,13,080
हैदराबाद
1,03,350
1,13,080
दिल्ली में कल रिकॉर्ड हाई से फिसला गोल्ड
कल सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने-चांदी की कीमतें नए शिखर पर पहुंच गईं। सोना 2,200 रुपये की बड़ी छलांग लगाकर 1,16,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9% शुद्धता वाला सोना शुक्रवार को 1,14,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।