Get App

Gold Price Today: दिल्ली में सोने के दाम में मामूली तेजी, 350 रुपये महंगी हुई चांदी

Gold Price Today: मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच मंगलवार को सोने की कीमत में तेजी दर्ज की गई, जिससे तीन दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 40 रुपये की बढ़त के साथ 88,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 11, 2025 पर 9:53 PM
Gold Price Today: दिल्ली में सोने के दाम में मामूली तेजी, 350 रुपये महंगी हुई चांदी
Gold Price: दिल्ली में 11 मार्च को महंगा हुआ सोना।

Gold Price Today: मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच मंगलवार को सोने की कीमत में तेजी दर्ज की गई, जिससे तीन दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 40 रुपये की बढ़त के साथ 88,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 40 रुपये बढ़कर 88,390 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। हालांकि, चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई और यह 350 रुपये की गिरावट के साथ 98,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। सोमवार को चांदी 99,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

वैश्विक बाजार में सोने की मजबूती

अंतरराष्ट्रीय बाजार में अप्रैल डिलीवरी वाले कॉमेक्स सोना वायदा 19.30 डॉलर की तेजी के साथ 2,918.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि हाजिर सोना 0.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,912.43 डॉलर प्रति औंस हो गया। एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी एक्सपर्ट जतिन त्रिवेदी के अनुसार डॉलर इंडेक्स में कमजोरी और अमेरिका में शुल्क से जुड़ी बढ़ती चिंताओं के कारण आर्थिक अनिश्चितता बढ़ी है। इससे सोने की सुरक्षित निवेश संपत्ति के रूप में मांग बढ़ी है। साथ ही, ईटीएफ प्रवाह ने भी तेजी के रुझान को समर्थन दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें