Gold Rate Today In India: गुरु नानक जयंती को और सस्ता हुआ गोल्ड खरीदना, 10 बड़े शहरों में अब ये है भाव

Gold-Silver Rate Today: घरेलू मार्केट में आज सोने और चांदी, दोनों के भाव नरम पड़े हैं। गोल्ड लगातार दूसरे दिन नीचे गिरा है तो चांदी भी आज लगातार दूसरे दिन सस्ती हुई है। चेक करें कि देश के दस अहम शहरों में किस भाव पर इनकी बिक्री हो रही है और जानिए कि गोल्ड-सिल्वर के भाव आगे किस तरफ बढ़ सकते हैं?

अपडेटेड Nov 05, 2025 पर 7:40 AM
Story continues below Advertisement
Gold-Silver Rate Today In India: लगातार दूसरे दिन आज गोल्ड की चमक फीकी पड़ी है तो चांदी ने भी इसकी राह पकड़ ली।

Gold Rate Today In India: डॉलर की मजबूती और फेड के आक्रामक रुख के चलते गोल्ड पर दबाव बना हुआ है। इस वजह से एक दिन की तेजी के बाद फिर गोल्ड फिसल गया और आज लगातार दूसरे दिन इसकी चमक फीकी पड़ी है। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 सस्ता हुआ है। दो दिन दिन में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹710 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹660 नीचे गिरे हैं। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन सस्ती हुई है। एक दिन की तेजी के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी ₹3100 सस्ती हुई है।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 10 ग्राम 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...

शहर  22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली ₹1,12,390 ₹1,22,500
मुंबई ₹1,12,240 ₹1,22,450
कोलकाता ₹1,12,240 ₹1,22,450
चेन्नई ₹1,12,490 ₹1,22,720
बेंगलुरु ₹1,12,240 ₹1,22,450
हैदराबाद ₹1,12,240 ₹1,22,450
लखनऊ ₹1,12,390 ₹1,22,500
पटना  ₹1,12,290 ₹1,22,500
जयपुर ₹1,12,390 ₹1,22,500
अहमदाबाद ₹1,12,290 ₹1,22,500


क दिन की तेजी के बाद चांदी लगातार दूसरे दिन सस्ती

चांदी की बात करें तो लगातार दो दिनों में दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹3100 गिरे हैं। इससे पहले एक दिन में चांदी प्रति किग्रा ₹2000 महंगी हुई थी। आज 5 नवंबर को दिल्ली में चांदी ₹1,50,900 प्रति किलोग्राम में बिक रही है। आज इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 गिरे हैं। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है लेकिन चेन्नई में चांदी के भाव प्रति किग्रा ₹1,64,900 हैं यानी कि चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में है।

किस भाव तक ऊपर चढ़ सकता है गोल्ड और सिल्वर?

OANDA के सीनियर मार्केट एनालिस्ट केल्विन वोंग का कहना है कि डॉलर लचीला बना हुआ है, जो सोने में किसी भी बड़ी तेजी को रोक रहा है। ऑग्मोंट गोल्डटेक के मुताबिक सोना $3,920 से $4,060 प्रति औंस (करीब ₹1.19-₹1.22 लाख प्रति 10 ग्राम) और चांदी $46 से $49 प्रति औंस (लगभग ₹1.4-1.5 लाख प्रति किलोग्राम) के बीच स्थिर हो रही है। इससे ऊपर निकलने पर इनमें 3-5% की तेजी आ सकती है। निर्मल बैंग सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट कुणाल शाह का मानना है कि गोल्ड के भाव ऊपर जा सकते हैं। एमसीएक्स पर यह प्रति 10 ग्राम ₹1.23 लाख तक जा सकता है। उनका मानना है कि वैश्विक लेवल पर गोल्ड $4200 तक पहुंच सकता है।

Gold Price Today: 2025 के अंत तक सोना दिखा सकता है $4500 का लेवल, जानें चांदी के लिए क्या है एक्सपर्ट का अनुमान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।