Gold Rate Today In India: टैरिफ वार और गहराने की आशंका पर गोल्ड की चमक आज लगातार दूसरे दिन बढ़ी है लेकिन मजबूत डॉलर ने इसकी उछाल को सीमित किया है। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹710 और 22 कैरट गोल्ड ₹650 महंगा हुआ है। तीन दिन में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹1530 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹1400 ऊपर चढ़े हैं। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन महंगी हुई है। लगातार छह दिनों की स्थिरता के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी ₹5000 महंगी हुई है।
देश के 10 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
चारों बड़े महानगरों में सोने का भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,860 प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव ₹91,550 प्रति 10 ग्राम है। वहीं कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,140 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,710 प्रति 10 ग्राम है।
बेंगलुरु और हैदराबाद में भाव
हैदराबाद और बेंगलुरु में भी 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,140 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,710 प्रति 10 ग्राम है।
पटना और लखनऊ में बात करें तो पटना में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,450 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,760 प्रति 10 ग्राम है जबकि लखनऊ में 22 कैरट गोल्ड ₹91,550 और 24 कैरट गोल्ड ₹99,860 में मिल रहा है।
जयपुर और अहमदाबाद में भाव
अहमदाबाद और जयपुर में बात करें तो अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,450 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,760 प्रति 10 ग्राम है जबकि जयपुर में 22 कैरट गोल्ड ₹91,550 और 24 कैरट गोल्ड ₹99,860 में मिल रहा है।
छह दिनों की स्थिरता के बाद चांदी लगातार दूसरे दिन महंगा
चांदी की बात करें तो लगातार दो दिनों में दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹5 हजार बढ़े हैं। इससे पहले लगातार छह दिनों तक इसकी चमक स्थिर थी। आज 12 जुलाई को दिल्ली में चांदी ₹1.15 लाख प्रति किलोग्राम में बिक रही है। आज इसके भाव प्रति किग्रा ₹4000 बढ़े हैं। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है लेकिन चेन्नई में चांदी के भाव प्रति किग्रा ₹1,25,000 है यानी कि चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में है।