Gold Rate Today In India: वैश्विक स्तर पर जारी उथल-पुथल के बीच अमेरिकी फेड की ब्याज दरों को स्थिर रखने के फैसले ने गोल्ड को सपोर्ट किया है। लगातार तीसरे दिन गोल्ड की स्पॉट कीमतें बढ़ी हैं। वहीं चांदी की भी चमक में लगातार चौथे दिन इजाफा हुआ है। हालांकि आज इनकी चमक में इजाफा हल्का ही हुआ है। राजधानी दिल्ली में बात करें तो 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 महंगा हुआ है। तीन दिन में गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹720 बढ़ा है। 22 कैरेट गोल्ड भी सस्ता हुआ है और तीन दिन में यह प्रति दस ग्राम ₹660 महंगा हुआ है। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी दिल्ली में लगातार चौथे दिन आज महंगी हुई है और इसके भाव इन चार दिनों में ₹2200 उछले हैं।
देश के 10 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
चारों बड़े महानगरों में सोने का भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,220 प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव ₹92,810 प्रति 10 ग्राम है। वहीं कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,660 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,090 प्रति 10 ग्राम है।
बेंगलुरु और हैदराबाद में भाव
हैदराबाद और बेंगलुरु में भी 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,660 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,090 प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और वडोदरा में बात करें तो पुणे में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,660 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,090 प्रति 10 ग्राम है जबकि वडोदरा में 22 कैरट गोल्ड ₹92,710 और 24 कैरट गोल्ड ₹1,00,980 में मिल रहा है।
पटना और लखनऊ में बात करें तो पटना में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,710 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,120 प्रति 10 ग्राम है जबकि लखनऊ में 22 कैरट गोल्ड ₹92,810 और 24 कैरट गोल्ड ₹1,01,220 में मिल रहा है।
जयपुर और अहमदाबाद में भाव
अहमदाबाद और जयपुर में बात करें तो अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,710 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,980 प्रति 10 ग्राम है जबकि जयपुर में 22 कैरट गोल्ड ₹92,810 और 24 कैरट गोल्ड ₹1,01,120 में मिल रहा है।
चांदी की बात करें तो लगातार चार दिनों में दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹2200 उछले हैं। आज 20 जून को दिल्ली में चांदी ₹1,12,100 प्रति किलोग्राम में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी इसी भाव पर चांदी बिक रही है लेकिन चेन्नई में चांदी के भाव प्रति किग्रा ₹1,22,100 हैं यानी कि चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में है।