Get App

Gold Rate Today In India: लगातार तीसरे दिन महंगा हुआ गोल्ड, चांदी की भी बढ़ी चमक

Gold Rate Today In India: अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आग्रह को दरकिनार करते हुए इकनॉमी की स्थिति को देखते हुए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया। इसके चलते गोल्ड और सिल्वर की चमक को सपोर्ट मिल रहा है। चेक करें कि आपके अपने शहर में गोल्ड और सिल्वर का स्पॉट प्राइस क्या है और चारों बड़े महानगरों में सबसे सस्ता कहां मिल रहा है?

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 20, 2025 पर 7:33 AM
Gold Rate Today In India: लगातार तीसरे दिन महंगा हुआ गोल्ड, चांदी की भी बढ़ी चमक
Gold-Silver Rate Today In India: राजधानी दिल्ली में गोल्ड लगातार तीसरे दिन महंगा हुआ है तो चांदी की चमक में भी लगातार चौथे दिन इजाफा हुआ है। (File Photo- Pexels)

Gold Rate Today In India: वैश्विक स्तर पर जारी उथल-पुथल के बीच अमेरिकी फेड की ब्याज दरों को स्थिर रखने के फैसले ने गोल्ड को सपोर्ट किया है। लगातार तीसरे दिन गोल्ड की स्पॉट कीमतें बढ़ी हैं। वहीं चांदी की भी चमक में लगातार चौथे दिन इजाफा हुआ है। हालांकि आज इनकी चमक में इजाफा हल्का ही हुआ है। राजधानी दिल्ली में बात करें तो 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 महंगा हुआ है। तीन दिन में गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹720 बढ़ा है। 22 कैरेट गोल्ड भी सस्ता हुआ है और तीन दिन में यह प्रति दस ग्राम ₹660 महंगा हुआ है। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी दिल्ली में लगातार चौथे दिन आज महंगी हुई है और इसके भाव इन चार दिनों में ₹2200 उछले हैं।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...

चारों बड़े महानगरों में सोने का भाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें