Gold Rate Today In India: इन वजहों से गोल्ड लगातार तीसरे दिन फीका, चांदी भी नहीं थाम पाई फिसलन

Gold-Silver Rate Today: गोल्ड लगातार तीन दिन से नीचे फिसल रहा है तो चांदी भी एक दिन स्थिर रहने के बाद आज टूट गई। चेक करें कि देश में आज किन शहरों में किस भाव पर इनकी बिक्री हो रही है और इनकी चमक फीकी होने की वजह क्या है और देश के चारों बड़े महानगरों में क्या स्थिति है?

अपडेटेड Jul 26, 2025 पर 8:25 AM
Story continues below Advertisement
Gold-Silver Rate Today In India: राजधानी दिल्ली में गोल्ड लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ है तो चांदी भी आज फीकी पड़ी है।

Gold Rate Today In India: अमेरिकी टैरिफ से जुड़ी चिंताओं के हल्की होने की उम्मीदों ने गोल्ड और सिल्वर की चमक फीकी है। इसके अलावा स्पॉट मार्केट में सुस्त मांग और डॉलर इंडेक्स के गिरकर दो हफ्ते से अधिक समय के निचले स्तर तक फिसलन ने भी इन पर दबाव डाला है। गोल्ड लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ है तो चांदी की चमक एक दिन स्थिर रहने के बाद आज थोड़ी फीकी हो गई। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 सस्ता हुआ है। तीन दिन में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹1860 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹1710 नीचे गिरे हैं। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी दिल्ली में आज सस्ती हुई है। एक दिन भाव में स्थिरता के बाद आज एक किलो चांदी ₹100 सस्ती हुई है।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...


चारों बड़े महानगरों में सोने का भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,620 प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव ₹92,240 प्रति 10 ग्राम है। वहीं कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,090 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,470 प्रति 10 ग्राम है।

बेंगलुरु और हैदराबाद में भाव

हैदराबाद और बेंगलुरु में भी 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,090 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,470 प्रति 10 ग्राम है।

लखनऊ और पटना में भाव

पटना और लखनऊ में बात करें तो पटना में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,140 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,520 प्रति 10 ग्राम है जबकि लखनऊ में 22 कैरट गोल्ड ₹92,240 और 24 कैरट गोल्ड ₹1,00,620 में मिल रहा है।

जयपुर और अहमदाबाद में भाव

अहमदाबाद और जयपुर में बात करें तो अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,140 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,520 प्रति 10 ग्राम है जबकि जयपुर में 22 कैरट गोल्ड ₹92,240 और 24 कैरट गोल्ड ₹1,00,620 में मिल रहा है।

एक दिन की स्थिरता के बाद चांदी आज सस्ती

चांदी की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद आज दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 गिरे हैं। आज 26 जुलाई को दिल्ली में चांदी ₹1,17,900 प्रति किलोग्राम में बिक रही है। आज इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 गिरे हैं। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है लेकिन चेन्नई में चांदी के भाव प्रति किग्रा ₹1,27,900 है यानी कि चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में है।

UPI Charges: फ्री यूपीआई पेमेंट की उल्टी गिनती शुरू! RBI के गवर्नर ने दिए ये संकेत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।