Gold Rate Today In India: अमेरिकी टैरिफ से जुड़ी चिंताओं के हल्की होने की उम्मीदों ने गोल्ड और सिल्वर की चमक फीकी है। इसके अलावा स्पॉट मार्केट में सुस्त मांग और डॉलर इंडेक्स के गिरकर दो हफ्ते से अधिक समय के निचले स्तर तक फिसलन ने भी इन पर दबाव डाला है। गोल्ड लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ है तो चांदी की चमक एक दिन स्थिर रहने के बाद आज थोड़ी फीकी हो गई। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 सस्ता हुआ है। तीन दिन में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹1860 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹1710 नीचे गिरे हैं। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी दिल्ली में आज सस्ती हुई है। एक दिन भाव में स्थिरता के बाद आज एक किलो चांदी ₹100 सस्ती हुई है।
