Gold Rate Today: देश में सोने की कीमत 86000 रुपये के पार चल रही है। हालांकि बीते एक सप्ताह के अंदर 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 600 रुपये घटी है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड की कीमत में 550 रुपये की कमी आई है। वर्तमान कीमत की बात करें तो रविवार, 16 फरवरी को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 86220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। देश के 10 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत कितनी है, आइए जानते हैं...
