Gold Price Today: इंदौर में सस्ता हुआ सोना, 24 कैरेट गोल्ड का रेट रहा 71550 रुपये

Gold Rate Today In India: देश में मंगलवार 18 जून को सोने की कीमत में गिरावट आई। सोने का 22 और 24 कैरेट गोल्ड का रेट 350 रुपये तक कम हुआ है। इंदौर में सोने का भाव 350 रुपेय लुढ़कर 71,550 रुपये पर पहुंच गया

अपडेटेड Jun 18, 2024 पर 7:29 PM
Gold Price: इंदौर में आज सस्ता हुआ सोना।

Gold Rate Today In India: देश में मंगलवार 18 जून को सोने की कीमत में गिरावट आई। सोने का 22 और 24 कैरेट गोल्ड का रेट 350 रुपये तक कम हुआ है। इंदौर में सोने का भाव 350 रुपेय लुढ़कर 71,550 रुपये पर पहुंच गया। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 72,470 रुपये पर आ गई। वहीं, मुंबई में कीमत 72,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। इस बीच, चांदी की रिटेल कीमत 90,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का रिटेल भाव कितना चल रहा है...

इंदौर सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना

इंदौर के लोकल सर्राफा बाजार में मंगलवार को‌ सोना के भाव में 350 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी हुई। आज चांदी 100 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी बिकी। कारोबारियों के अनुसार सोना-चांदी का औसत भाव इस प्रकार रहा।


सोना 71550 रुपये प्रति 10 ग्राम,

चांदी 87600 रुपये प्रति किलोग्राम,

चांदी सिक्का 900 रुपये प्रति 10 ग्राम।

दिल्ली में आज सोने का भाव

18 जून 2024 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 66,440 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 72,470 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई में आज सोने का भाव

मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 66,290 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 72,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 66,340 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 72,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

School Summer Holidays Extended: छात्रों को मिलेगी राहत, यूपी के बाद इन राज्यों में

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।