Gold Price Today: शादियों के सीजन के बीच सर्राफा बाजार में आज हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोने के भाव में तेजी आई और रेट 48000 रुपये के ऊपर चला गया। सोना आज 349 रुपये चढ़कर 48,414 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी महंगी होकर 61,074 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
24 कैरेट सोने का भाव 48,414 रुपये पर खुला। कल बुधवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 48,065 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 349 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 48,220 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 44,347 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 36,311 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 28,322 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 61,074 रुपये रहा। बुधवार को चांदी का रेट 60251 रुपये पर बंद हुआ। चांदी के रेट में 823 रुपये की तेजी आई।
IBJA के मुताबिक आज ये रहा सोने और चांदी का भाव