Gold Price Latest: सोना-चांदी हुआ महंगा, 48000 को पार कर गया 24 कैरेट गोल्ड का रेट

शादियों के सीजन के बीच सर्राफा बाजार में आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने के भाव में तेजी

अपडेटेड Dec 13, 2021 पर 12:43 PM
Gold Price Latest: सोने-चांदी के रेट में आज आई तेजी

Gold Price Today: शादियों के सीजन के बीच सर्राफा बाजार में आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने के भाव में तेजी आई और रेट फिर 48000 रुपये के ऊपर चला गया। सोना आज 293 रुपये चढ़कर 48,109 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी महंगी होकर 60,941 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..

आज का सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव 48,109 रुपये पर खुला। बीते शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 47,816 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 293 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47,916 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 44,068 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 36,082 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 28,144 रुपये रहा।


चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 60941 रुपये रहा। शुक्रवार को चांदी का रेट 60155 रुपये पर बंद हुआ। चांदी के रेट में 786 रुपये की तेजी आई।

IBJA के मुताबिक आज ये रहा सोने और चांदी का भाव

 

मेटल 13 दिसंबर के रेट (रुपये/10 ग्राम) 10 दिसंबर के रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 48109 47816 293
Gold 995 (23 कैरेट) 47916 47625 291
Gold 916 (22 कैरेट) 44068 43799 269
Gold 750 (18 कैरेट) 36082 35862 220
Gold 585 ( 14 कैरेट) 28144 27972 172
Silver 999 60941 60155 786

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।