Gold Price Latest: सोना-चांदी आज फिर हुआ महंगा, जानें 24 कैरेट गोल्ड का रेट

शादियों के सीजन के बीच सर्राफा बाजार में आज हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को सोने के भाव में तेजी आई

अपडेटेड Dec 14, 2021 पर 12:45 PM
Gold Price Latest: सोना-चांदी आज फिर हुआ महंगा

Gold Price Today: शादियों के सीजन के बीच सर्राफा बाजार में आज हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को सोने के भाव में तेजी आई और रेट अभी 48000 रुपये के ऊपर ही चल रहा है। सोना आज 104 रुपये चढ़कर 48,294 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी महंगी होकर 60,90 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..

आज का सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव 48,294 रुपये पर खुला। कल सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 48,190 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 104 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 48,101 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 44,238 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 36,221 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 28,252 रुपये रहा।


चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 60980 रुपये रहा। सोमवार को चांदी का रेट 60980 रुपये पर बंद हुआ। चांदी के रेट में 49 रुपये की तेजी आई।

IBJA के मुताबिक आज ये रहा सोने और चांदी का भाव

मेटल 14 दिसंबर के रेट (रुपये/10 ग्राम) 13 दिसंबर के रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 48294 48190 104
Gold 995 (23 कैरेट) 48101 47997 104
Gold 916 (22 कैरेट) 44237 44142 95
Gold 750 (18 कैरेट) 36221 36143 78
Gold 585 ( 14 कैरेट) 28252 28191 61
Silver 999 60980 रुपये प्रति किलो 60931 रुपये प्रति किलो 49 रुपये प्रति किलो

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।