Get App

Gold Rate Today: लगातार चौथे दिन आई सोने में गिरावट, जानिये बुधवार 11 जून कितना सस्ता हुआ गोल्ड

Gold Rate Today: सोने के भाव में लगातार चौथे दिन गिरावट आई है। दिल्ली, मुंबई, राजस्थान जैसे बड़े शहरों में 10 ग्राम 24 सोने का भाव 97,500 रुपये 22 कैरेट सोने का रेट 89,400 रुपये के ऊपर ही बना हुआ है। सोने के दाम में लगातार गिरावट आ रही है लेकिन चांदी नए पीक पर कारोबार कर रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 11, 2025 पर 9:16 AM
Gold Rate Today: लगातार चौथे दिन आई सोने में गिरावट, जानिये बुधवार 11 जून कितना सस्ता हुआ गोल्ड
Gold Rate Today: सोने के भाव में लगातार चौथे दिन बुधवार 11 जून को गिरावट आई है।

Gold Rate Today: सोने के भाव में लगातार चौथे दिन गिरावट आई है। दिल्ली, मुंबई, राजस्थान जैसे बड़े शहरों में 10 ग्राम 24 सोने का भाव 97,500 रुपये 22 कैरेट सोने का रेट 89,400 रुपये के ऊपर ही बना हुआ है। सोने के दाम में लगातार गिरावट आ रही है लेकिन चांदी नए पीक पर कारोबार कर रही है। चांदी का भाव 1,09,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। यहां जानें आज बुधवार 11 जून 2025 को देश के बडे़ शहरों में क्या रहा सोने-चांदी का भाव।

सोने में क्यों आ रही है लगातार गिरावट

सोने की कीमत में गिरावट की सबसे बड़ी वजह है कि ज्वेलर्स और थोक व्यापारी (स्टॉकिस्ट) लगातार सोना बेच रहे हैं। जब बाजार में खरीदारी कम होती है तो व्यापारी अपने पास का सोना बेचने लगते हैं, जिससे दाम नीचे आने लगते हैं। साथ ही, अमेरिका और चीन के बीच चल रहा ट्रेड वार थोड़ा शांत हुआ है, जिससे लोग सोने में पैसा लगाने से पीछे हट रहे हैं। इससे भी सोने की मांग घटी और कीमत में गिरावट आई।

दूसरी वजह है कि इस हफ्ते अमेरिका में महंगाई और लोगों की खरीदारी से जुड़े कुछ बड़े आंकड़े आने वाले हैं। इन आंकड़ों से यह तय होगा कि वहां की सरकार ब्याज दरों में कटौती करेगी या नहीं। अगर ब्याज दरें घटती हैं तो डॉलर मजबूत हो सकता है और सोने की कीमत और गिर सकती है। ऐसे संकेतों की वजह से भी निवेशक सतर्क हो गए हैं और फिलहाल सोने से दूरी बना रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें